फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खुले आम घूम रहा नामजद हत्यारोपी ग्राम प्रधान, एक माह बाद भी गिरफ्त से बाहर

खुले आम घूम रहा नामजद हत्यारोपी ग्राम प्रधान, एक माह बाद भी गिरफ्त से बाहर

Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खुले आम घूम रहा नामजद हत्यारोपी ग्राम प्रधान, एक माह बाद भी गिरफ्त से बाहर
लैंसडौन/कोटद्वार। लैंसडौन के ल्वींठा (मठाली) गांव में शौचालय निर्माण के विवाद में हुए प्रेम सिंह हत्याकांड के तीसरे आरोपी ग्राम प्रधान की एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक के परिजनों ने सीएम, डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी ग्राम प्रधान के गांव में खुलेआम घूमने और उनके परिवार को धमकी देने की बात कही है।
विज्ञापन

लैंसडौन के ल्वींठा गांव में गत छह दिसंबर को बुजुर्ग प्रेम सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के बेटे महेंद्र की ओर से ग्राम प्रधान महिपाल, उसके पिता आनंद और भाई दीपक के खिलाफ नामजद मुकदमा गत आठ दिसंबर को राजस्व पुलिस में दर्ज कराया गया था। गत दस दिसंबर को लैंसडौन की राजस्व पुलिस ने दो आरोपियों पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन ग्राम प्रधान महिपाल सिंह एक माह बाद भी गिरफ्त से बाहर है। मृतक के पुत्र महेंद्र सिंह ने एसडीएम लैंसडौन के यहां ज्ञापन सौंपकर तीसरे हत्यारोपी ग्राम प्रधान महिपाल सिंह के गांव में खुला घूमने और उनके परिवार को धमकी देने की बात कही है। नायब तहसीलदार कुलदीप रावत ने बताया कि पटवारी उसकी तलाश में कई बार गांव में दबिश दे चुका है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed