फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Councilors were enraged by the supply of dirty water.

Kotdwar News: गंदा पानी आने से भड़के सभासद

Fri, 29 May 2026 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Councilors were enraged by the supply of dirty water.
सतपुली। नगर के अनेक मोहल्लों में पिछले पांछ-छह माह से गंदा पानी आ रहा है। इस गंभीर समस्या से नगर पंचायत के सभासदों और उपभोक्ताओं में कड़ी नाराजगी है। उन्होंने शुक्रवार को जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सभासदों और ग्रामीणों ने कार्यालय कर्मियों को बताया कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने आशंका जताई कि लगातार गंदा (मटमैला) पानी आने से नगर क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ी संक्रामक बीमारी भयावह रूप ले सकती है। ज्ञापन में विभाग को एक सप्ताह के भीतर समस्या का निराकरण करने की चेतावनी दी। एक सप्ताह में समाधान नहीं मिला तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सभासद चंद्रमोहन रावत, अमित रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, शरत मियां, अमन सिंह और अशोक रावत जैसे अन्य उपभोक्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed