{"_id":"5e35ac948ebc3e4b4102771f","slug":"councilors-set-lock-protest-in-municipal-office-kotdwar-news-drn3346916147","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पार्षदों ने निगम कार्यालय में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पार्षदों ने निगम कार्यालय में जड़ा ताला
विज्ञापन
कोटद्वार नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी के बाद प्रदर्शन करते पार्षद।
- फोटो : KOTDWAR
वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोशित पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने तीन दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शनिवार दोपहर में पार्षद नगर निगम कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते कार्यालय से कर्मचारियों को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर ताला जड़ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्षदों ने नगर निगम प्रबंधन पर उनके साथ उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम की उपेक्षा के कारण वे अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं। उनकी मांगों को लेकर वे पहले भी सक्षम अधिकारियों के साथ पत्र व्यवहार कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। निगम की कार्यप्रणाली का हाल यह है कि चुनाव के एक साल में अभी तक मात्र पांच बोर्ड बैठकें हुई हैं, एक साल बीत जाने के बाद भी बोर्ड समितियों का गठन नहीं हो सका है। बोर्ड बैठक नहीं होने से पार्षद अपनी बात सदन में नहीं रख पा रहे हैं। समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिलने पर वे मेयर के पास भेज रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिसके कारण पार्षदों में असंतोष व्याप्त है।
उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर नगर निगम में आउटसोर्स से लिए जाने वाले कार्यों में मनमर्जी समाप्त करने, नगर निगम में दस्तावेजों की चोरी के मामले में कार्रवाई करने, नगर निगम को प्राप्त दो हजार स्ट्रीट लाइटों को नए सम्मलित वार्डों को दिए जाने, सफाई कर्मचारियों को वार्डों में लगाने के लिए भेदभाव को समाप्त किए जाने, बोर्ड बैठकों का आयोजन करने और बोर्ड समितियों का गठन करने की मांग की। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद सौरभ नौडियाल, नीरूबाला खंतवाल, जयदीप नौटियाल, मनोज पांथरी, रितु चमोली, सुभाष पांडे, अनिल सिंह नेगी, ज्योति सिंह, गिंदी दास, बीना नेगी, आशा चौहान, विजेता देवी, पिंकी रावत आदि मौजूद थे।