फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Contractors locked offices for the second day as well

ठेकेदारों ने कार्यालयों में दूसरे दिन भी की तालाबंदी

Tue, 02 Aug 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Contractors locked offices for the second day as well
उद्यान विभाग सतुपली के कार्यालय में तालाबंदी करते नयारघाटी ठेकेदार संघ के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : KOTDWAR
पर्वतीय ठेकेदार संघ और नयार घाटी ठेकेदार संघ से जुड़े ठेकेदारों ने उनके बिलों से रॉयल्टी और जीएसटी काटे जाने के विरोध में लोनिवि, पीएमजीएसवाई और सिंचाई विभाग के कार्यालयों में दूसरे दिन भी तालाबंदी की। इसके बाद प्रदर्शन किया
विज्ञापन

इसके बाद पर्वतीय ठेकेदार संघ से जुड़े ठेकेदार जयहरीखाल में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे और डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में पांच गुना रॉयल्टी व 2 लाख रुपये तक का जुर्माना वसूलने और जीएसटी में बढ़ोतरी संबंधी शासनादेशों को वापस लेने की मांग की। तालाबंदी करने वालों में संघ के अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष किशोर लखेड़ा, वीरेंद्र नेगी, सचिव दिलवर सिंह, विनोद रावत, संयुक्त सचिव अनुज भट्ट, और कोषाध्यक्ष राजीव कोठारी आदि शामिल रहे। उधर, नयार घाटी ठेकेदार संघ ने सतपुली स्थित पीएमजीएसवाई, सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के कार्यालयों में तालाबंदी की। तालाबंदी करने वालों में नयार घाटी ठेकेदार संघ के सचिव कैलाश चंद्र सकलानी, दीपक सिंह, ज्ञान सिंह रौतेला, धनवान सिंह, गजेंद्र रावत, गणेश रावत, मनोज कुमार, प्रदीप लखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed