{"_id":"572391854f1c1b0679a9181f","slug":"contractors-are-facing-heavy-handedness","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों की मनमानी पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों की मनमानी पड़ रही भारी
ब्यूरो /अमर उजाला,कोटद्वार
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Contractors are facing heavy handedness
- फोटो : amarujala
भाबर के निंबूचौड़ और झंडीचौड़ में इन दिनों सड़क निर्माण के साथ ही नाली निर्माण भी हो रहा है। कई जगहों पर ठेकेदार ने नाली निर्माण के लिए खुदाई करवा कर छोड़ दिया है तो कहीं पर निर्माण अधूरा छोड़कर चलते बने हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से शीघ्र निर्माण पूरा करवाने की मांग की है।
बीडीसी मेंबर प्रमोद डोबरियाल, ग्रामीण दीपेंद्र नेगी, मनोज रावत, सुरेश नेगी, धीरेंद्र रावत, सरोज देवी का कहना है कि करीब एक माह पहले निंबूचौड़ चौराहे पर निर्माण शुरू किया गया था। इससे चौराहे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और साथ ही दुर्घटना की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से करीब दस दिनों से निर्माण बंद पड़ा है। निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, झंडीचौड़ पूर्वी में भी इन दिनों सड़क किनारे निकासी नाली का निर्माण करवाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण ताजवर सिंह, सतीश चंद्र, पप्पू कुमार, परमजीत सिंह का कहना है कि निकासी नाली के निर्माण के लिए डेढ़ माह पहले दुकानों के आगे खुदाई करवा कर छोड़ दिया गया है। कहा कि संबधित ठेकेदार की लापरवाही से निर्माण शुरू नहीं किया गया है। इससे आए दिन दुकानों में आने वाले ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। दूसरी ओर लोनिवि के एई एलएस रावत का कहना है कि काम रुकने का मामला संज्ञान में नहीं है, संबधित ठेकेदारों से निर्माण शीघ्र पूरा करने को निर्देशित किया जाएगा।