फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Contractor siphoning off fee

ठेकेदार ने बंद किया शुल्क वसूलना

Mon, 11 Apr 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Mon, 11 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

कैंट बोर्ड की पार्किंग शुल्क नीति का टैक्सी यूनियनों की ओर से लगातार बहिष्कार करने पर गांधी चौक के ठेकेदार ने पार्किंग शुल्क लेना बंद कर दिया है। इस संबंध में ठेकेदार ने कैंट प्रशासन को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को भी जयहरीखाल और कोटद्वार टैक्सी यूनियनों के वाहनों का संचालन जयहरीखाल व डेरियाखाल से हुआ जिसके कारण जयहरीखाल व डेरियाखाल से लोगों को पैदल आना जाना पड़ा। यही हाल लैंसडौन से पौड़ी, द्वारीखाल, सतपुली, कोटद्वार, दुगड्डा, सिसल्डी और चुंडई की ओर जाने वाले यात्रियों का रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कैंट की नई पार्किंग शुल्क का विरोध करते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी, प्रधान सुमन, प्रधान अर्चना, प्रधान शोभा देवी व पूर्व प्रधान चिणबौ हर्षवर्द्धन ने कहा कि कैंट की ओर से वसूला जा रहा शुल्क जनविरोधी है। कहा कि जिलाधिकारी को हस्तक्षेप कर पार्किंग फीस वसूली पर रोक लगवानी चाहिए। कैंट ने पूरे नगर को पार्किंग स्थल बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट बैरियर हटाने की मांग
लैंसडौन। बाडियूं ग्राम सभा ने डेरियाखाल बैरियर पर प्रवेश शुल्क को लेकर ठेकेदार के प्रतिनिधियों और जनता के बीच हो रही कहासुनी और मारपीट की घटनाओं को लेकर रोष व्यक्त किया है। ग्राम सभा प्रधान विनोद सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण सिंह ने ग्राम सभा की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कहा कि यह बैरियर ग्राम सभा की जमीन पर है। कैंट को यह बैरियर अपनी भूमि पर ले जाकर टैक्स लेना चाहिए।

कैंट सदस्य ने की आपात बैठक बुलाने की मांग
लैंसडौन। छावनी सदस्य राजेश ध्यानी ने पार्किंग शुल्क योजना के विरोध को देखते हुए कैंट सीईओ से आपात बैठक बुलाने की मांग की है। सीइओ को दिए गए पत्र में कहा कि टैक्सी चालकों की हठधर्मिता के कारण वाहनों के लैंसडौन नहीं आने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे नगर का व्यापार चौपट होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए 6 टैक्सी वाहनों को गांधी चौक में रोडवेज शेड के नीचे सवारियां भरने के लिए निशुल्क जगह दी जानी चाहिए। जिससे इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।


पार्किंग शुल्क अधिक लेने का आरोप
लैंसडौन। वाहन चालकों पुरूषोतम, विनोद सिंह ने ठेकेदार पर गांधी चौक में पार्किंग फीस 20 रुपये की जगह 60 रूपए वसूलने का आरोप लगाया है। कहा कि सामान अनलोड करने का भी 60 रुपया वसूला जा रहा है। जिसके कारण वाहनों को सामान अनलोड करने के  लिए बाजार से 100 मीटर की दूरी पर जाना पड़ रहा है। जबकि कैंट ने सामान उतारने के लिए एक निश्चित स्थान देने का भरोसा दिया था। दूरी बढ़ने से मजदूर महंगे पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed