फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Contractor and colleagues waved weapons in KMC factory, misbehaved with women

Kotdwar News: केएमसी फैक्टरी में ठेकेदार व साथियों ने लहराए हथियार, महिलाओं से की अभद्रता

Fri, 19 Jul 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Contractor and colleagues waved weapons in KMC factory, misbehaved with women
कण्वघाटी/कोटद्वार। सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरी केएमसी में ठेकेदार व उसके साथियों की ओर से कार्य बहिष्कार कर रहे श्रमिकों और कर्मचारियों को हथियार लहराते हुए डराने व धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। ठेकेदार व उसके साथियों ने एक महिला कर्मी से मारपीट के साथ ही अभद्रता भी की। एक कर्मचारी के सिर पर बंदूक की बट से प्रहार किया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वेतन वृद्धि व श्रम विभाग के मानकों के अनुरूप वेतन दिए जाने की मांग को लेकर केएमसी इलेक्ट्रानिक्स परिसर में श्रमिक व कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। फैक्टरी प्रबंधन ने उनसे वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी। प्रबंधन ने इसके बाद संबंधित ठेकेदार सुभाष चौहान को हरिद्वार फोन किया और हड़ताल की जानकारी दी।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि ठेकेदार अपने साथियों के साथ फैक्टरी में पहुंचा। यहां पहुंचते ही उसने कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर कोटद्वार से तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव, एसएसआई जयपाल सिंह, सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित श्रमिकों ने उन्हें ठेकेदार व उसके साथियों की ओर से की गई अभद्रता, मारपीट व हथियार लहराकर डराने धमकाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल मणिभूषण ने बताया कि फैक्टरी कर्मियों और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फैक्टरी में श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिहाज से पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed