फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Contract workers union furious over contractor's working style, warns of agitation

Kotdwar News: ठेकेदार की कार्यशैली पर भड़का संविदा श्रमिक संघ, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 11 Feb 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 11 Feb 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Contract workers union furious over contractor's working style, warns of agitation
सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में चौथी पेशी पर भी नहीं बन पाई बात, 38 श्रमिकों को हटाने का मामला
विज्ञापन

कोटद्वार। संविदा श्रमिक संघ पौड़ी ने उत्तराखंड जल संस्थान पौड़ी डिवीजन में ठेकेदार की ओर से 38 श्रमिकों को हटाने के मामले में अब आंदोलन का एलान कर दिया है। सहायक श्रमायुक्त की ओर से हटाए गए श्रमिकों को पुन: काम पर लेने के आग्रह के बावजूद संबंधित ठेकेदार कंपनी अपने अड़ियल रवैये पर बरकरार है।
बुधवार को कोटद्वार स्थित सहायक श्रमायुक्त शैलेश सती के कार्यालय में उत्तराखंड जल संस्थान पौड़ी डिवीजन में ठेकेदार की ओ रसे 38 श्रमिकों को हटाने के मामले में चौथी पेशी थी। इस दौरान ठेकेदार कंपनी सिद्धेश्वर सिक्योरिटी सर्विस के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त ने ठेकेदार कंपनी को हटाए गए श्रमिकाें को पुन: काम पर रखने के लिए कहा गया लेकिन संबंधित कंपनी/ठेकेदार ने उन्हें पुनः कार्य पर रखने से इन्कार कर दिया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर पयाल, प्रदेश महामंत्री मंगलेश लखेड़ा, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन खत्री, मंडल महासचिव अमित जोशी, कोषाध्यक्ष, आशीष द्विवेदी, पौड़ी खंड के अध्यक्ष सुरजीत डोबरियाल व विजय राणा ने कहा कि श्रीनगर, श्रीकोट एवं शक्ति विहार क्षेत्रों में कार्यरत 38 कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस और बिना कारण के अचानक हटा दिया गया, जो श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पौड़ी के अधीक्षण अभियंता एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से इन कर्मचारियों को सेवा से हटाया गया है। कहा कि जल्द ही इस मामले में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed