फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Construction works will be paid under PFMS

बैठक में विभिन्न मदों से 35.20 लाख की योजनाएं प्रस्तावित

Fri, 30 Oct 2020 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Construction works will be paid under PFMS
ग्राम पंचायत रिंगवाड गांव में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत हुई बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न मदों से 35.20 लाख की विकास योजनाएं प्रस्तावित की गईं। कहा गया कि पीएफएमएस के तहत निर्माण कार्यों का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुन्नी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ अतिया परवेज ने न्यूट्री गार्डन, पॉली हाउस, बकरी बाडा, मौन पालन, मशरूम उत्पादन के लिए लाभार्थियों का चयन किया। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को शौचालय विहीन परिवारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में पारदर्शिता लाने के लिए ई पंचायत के अंतर्गत ई ग्राम स्वराज पोर्टल प्लान एस प्रिया साफ्ट (पीएफएमएस) के तहत निर्माण कार्यों का भुगतान किया जाएगा। मजदूरी का भुगतान भी पीएफएमएस के खातों में किया जाएगा। कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की फेसबुक प्रोफाइल बनाई जाएगी। बताया कि 4 नवंबर को ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल में दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाया जाएगा, जिसमें दिव्यांगजनों के पेंशन संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनमोहन सिंह बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, उप प्रधान लक्ष्मी देवी, ग्राम पंचायत सदस्य सोना देवी, नीतू देवी और पूर्व प्रधान तीरथ सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed