फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Construction of the Chillarkhal-Laldhang road will begin in October.

Kotdwar News: अक्तूबर से शुरू होगा चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग का निर्माण

Tue, 04 Aug 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 04 Aug 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Construction of the Chillarkhal-Laldhang road will begin in October.
कोटद्वार। लंबे समय से निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आगामी अक्तूबर से शुरू होगा। यह जानकारी लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने मंगलवार को दुगड्डा में चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर मार्ग निर्माण की प्रगति और कार्य शुरू होने की समय-सीमा के बारे में जानकारी ली। इस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि विभाग की ओर से मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण निर्माण कार्य शुरू कराना संभव नहीं है। मौसम अनुकूल होते ही अक्टूबर माह से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से शुरू कराने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की मांग भी उठाई। बैठक में पूर्व सैनिक नरेश धस्माना, पूर्व सैनिक जयदीप रौतेला, हरेंद्र भंडारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed