{"_id":"580a4a2f4f1c1b716b705efd","slug":"conspicuously-absent-teacher-the-child-playing-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका नदारद, बच्चे खोल रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका नदारद, बच्चे खोल रहे स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : अमर उजाला
जनपद के कल्जीखाल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सिलेथ के बच्चों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। शिक्षिका कई दिनों से विद्यालय में नही आ रही है। बच्चों ने बताया कि वे स्वयं स्कूल के दरवाजे खोलते और बंद करते हैं। बच्चों ने ये भी बताया कि कभी-कभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री आकर उन्हें पढ़ा लेती है।
विज्ञापन
कक्षा एक से पांच तक के ये बच्चे एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ते हैं। यहां तैनात एकमात्र शिक्षिका के स्कूल न आने पर स्कूल में खाली बैठकर अपना समय गुजार रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने सीआरसी को फोन से तत्काल स्कूल पहुंचकर मामले की रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
सीआरसी ने शिक्षिका के 17 अक्तूबर से अवकाश पर होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराएंगे। सीआरसी और शिक्षिका का वेतन रोका जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से किसी भी दशा में कक्षाएं पढ़वाना गंभीर अपराध है।
विज्ञापन