फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen took out candle march

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल-मार्च, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 30 Dec 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 30 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out candle march
कोटद्वार। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल-मार्च निकाला। झंडाचौक पर हुई सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण ने कहा कि हत्याकांड में आज तक वीआईपी का नाम उजागर नहीं किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अधिकांश अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में अगर समय रहते न्याय नहीं मिला तो जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी। इससे पहले कैंडल-मार्च में कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रवीन रावत, गीता सिंह, विनीता भारती, जानकी बुड़ाकोटी, सुधा असवाल, सुनीता रावत, सुनीता बिष्ट, अनीता रावत, कांति देवी, अनीता, उषा देवी, विजय नारायण, डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, साबर सिंह नेगी, नीरज बहुगुणा, राकेश शर्मा, राजीव कपूर सहित कई कांग्रेसी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed