{"_id":"5fce5e198ebc3ecf884da4a7","slug":"congressmen-shouted-protest-against-farmers-bill-kotdwar-news-drn364005660","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बिल के विरोध में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बिल के विरोध में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर आयोजित बैठक में किसान आंदोलन को पूरा समर्थन करते हुए किसानों की ओर आठ दिसंबर मंगलवार को घोषित भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केेंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल पास कर किसानों के साथ अन्याय किया है। कहा कि किसान बिल के विरोध में देश के लाखों किसान विगत कई दिनों से कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार वार्ता के नाम पर किसानों को बेवकूफ बना रही है। कहा कि किसान विरोधी बिल को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के पक्ष में खड़ी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय रावत, भारत सिंह रावत, पार्षद अमित नेगी, सुखपाल शाह, विवेक शाह, राकेश बिष्ट, कवित्ता मित्तल आदि लोग मौजूद थे।
उधर, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किसान आंदोलन का पूर्णरूप से समर्थन करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया काला कानून किसानों के हित में नहीं है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने आठ दिसंबर को किसानों के आंदोलन के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में आप ने निकाला शांति मार्च
कोटद्वार। किसान कानून के विरोध और किसान के आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने कोटद्वार की मुख्य सड़कों पर शांति मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने तहसील में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने राष्ट्रपति से किसान विधेयक को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की मांग की।
सोमवार को पार्टी के पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र किशोर जखमोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने धर्मशाला से तहसील तक शांति मार्च निकाला। प्रदेश उपाध्यक्ष जखमोला ने कहा कि देश के किसान विधेयक के विरोध में सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा, राजेंद्र जजेड़ी, हर्षिता, राजमोहन नेगी, प्रदीप, सुबोध ममगांई, मनोज रावत, कमल किशोर जोशी, अंकित गौड़, ऊषा चौहान, नंद किशोर जखमोला, राजमोहन नेेगी, दीपक शर्मा, दिनेश चौहान, विरेंद्र अधिकारी, प्रदीप नेगी, राहुल रावत आदि मौजूद थे।
नई टिहरी। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरा समर्थन करेगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता औतार सिंह राणा ने कहा कि अन्नदाता को उसके उत्पाद का वाजिब मूल्य मिलने की गारंटी किसानों को स्पष्ट रूप से मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग न्यायोचित है। प्रवक्ता राणा ने आप के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मंगलवार (आज) किसानों के नेतृत्व वाले भात बंद का समर्थन करने की अपील की है। संवाद
किसान संगठन ने किया भारत बंद का समर्थन
पुरोला। किसान संगठन की स्थानीय इकाई ने किसानों की मांगों को लेकर चल रहे देश व्यापी आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने आठ दिसंबर को आहूत भारत बंद का समर्थन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को किसान संगठन की स्थानीय इकाई ने राष्ट्रीय संगठन द्वारा कल (आज) भारत बंद के ऐलान का समर्थन करते हुए एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि भाजपा सरकार अध्यादेश के नाम पर देश के किसानों से छल कर रही है। उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार डबराल, लोकेंद्र रावत, अमित नौडियाल, खजान सिंह, विकास हिमानी, कुंदन सिंह, भद्री प्रसाद, उपेंद्र सिंह, सुनील आदि शामिल रहे। संवाद