Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen rained on decaying roads and damaged canals

बाढ़ सुरक्षा, सड़क और सिंचाई समस्याओं पर बरसे कांग्रेसी, प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen rained on decaying roads and damaged canals
कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के भाबर इलाके में बाढ़ सुरक्षा प्रबंध, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करने और क्षतिग्रस्त नहरों व गूूलों की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाबर के दुर्गापुर में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर कोटद्वार भाबर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कोटद्वार भाबर के कांग्रेसी दुर्गापुर बाजार में एकत्र हुए। यहां उन्होंने कोटद्वार भाबर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के लिए क्षेत्रीय विधायक और भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सड़कों की दुर्दशा के कारण लोगों को हिचकोले खाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मालन नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई गई थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद उक्त धनरशि को अवमुक्त ही नहीं किया गया। मालन नदी से हो रहे भूकटाव से आबादी को भी खतरा बना हुआ है। तीन साल से क्षतिग्रस्त गूलों और नहरों का निर्माण नहीं किया गया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमितराज सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय रावत, पार्षद गीता नेगी, सूरज कांति, दुर्गादत्त जोशी, विनीता भारती, पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed