{"_id":"64ccfab83602ef03cd0a9344","slug":"congressmen-protest-against-poor-law-and-order-burnt-effigy-of-state-government-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-1905-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लचर कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लचर कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कोटद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे हुए नजर आए। जहां एक ओर जिला अध्यक्ष विनोद डबराल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया, वहीं महानगर इकाई अध्यक्ष संजय मित्तल की अगुवाई में झंडाचौक में प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील चौराहे में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही बीजेपी नेताओं की आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। जहां से वे नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहे पहुंचे और प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, सुधा असवाल, ब्लाक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, पार्षद विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, बलवीर सिंह रावत, प्रवेश रावत, अमितराज सिंह, नीलम नेगी, अनिल चौधरी, राजा आर्य, मोहम्मद जावेद, रमेश चंद्र खंतवाल, विजयपाल मेहरा, केएस चौहान, मनवर सिंह आर्य आदि रहे।
उधर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में धीरेंद्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह रावत, प्रवीन सिंह रावत, रजनीश उप्पल, बलराम भाटिया, जितेंद्र सिंह बिष्ट, बृजमोहन सिंह बिष्ट, सुदर्शन सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, सुनील सेमवाल, चंद्रमोहन सिंह रावत नीरज बहुगुणा, गौरव ढौंडियाल, हिमांशु बहुखंडी, रजनीश उप्पल, अहसान आलम, जनक भाटिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
गुटबाजी और अलग-अलग प्रदर्शन पर बाेले पदाधिकारी
एक ही शहर में एक साथ दो स्थानों पर हुए कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर जहां स्थानीय लोग और भाजपाई चुटकी लेते दिखे, वहीं जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने इस मामले में गुटबाजी को हवा देने वाले पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने की बात कही। उधर, महानगर इकाई अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि प्रांतीय कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष के साथ ही महानगर इकाई को कार्यक्रम के निर्देश मिले थे। उन्होंने गुटबाजी से इन्कार किया। कहा कि कार्यक्रम करने में समन्वय नहीं हो सका। महानगर इकाई को प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जिला इकाई के बराबर का दर्जा हासिल है।
फोटो समाचार