फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen celebrate 136th Foundation Day of the party

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 136वां स्थापना दिवस

Mon, 28 Dec 2020 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrate 136th Foundation Day of the party
ब्लाक सभागार रिखणीखाल में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते पूर्व मंत्री स - फोटो : KOTDWAR
नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान कर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गढ़वाल टाकीज स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान गाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 1885 में स्थापित कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर देश की समस्याओं का दूर करना था। स्वाधीनता संग्राम में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं आजादी के बाद देश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, पूर्व राज्यमंत्री सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, विजय रावत, अमित राज सिंह, बलवीर सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया, भारत नेगी, साबर सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, मनवर सिंह आर्य, हेमचंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ब्लाक सभागार रिखणीखाल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस की अगुवाई में लड़ी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद रावत, राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंकी नेगी, मधु बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, जयहरीखाल के प्रमुख दीपक भंडारी, दीनबंधु बलोदी, राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, रमेश रावत, बृजपाल सिंह, रवींद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed