फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen burnt effigy of BJP government

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Sat, 24 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of BJP government
नैनीडांडा के अदालीखाल में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : KOTDWAR
नैनीडांडा ब्लाक के अदालीखाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारें पूरी तरह से जनविरोधी होकर रह गई हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की ब्लाक इकाई की अगुवाई में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला, प्रदेश महामंत्री रंजना रावत और पूर्व ब्लाक प्रमुख रश्मि पटवाल ने कहा कि बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदल दिए हैं। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। कहा कि इन नीतियों के कारण कर्मचारियों को हड़ताल और तीर्थपुरोहितों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गोसाई, वीर सिंह रावत, बृजमोहन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल रावत, पृथ्वी पाल पर्णवाल, जगमोहन पटवाल, दीपक रावत, आनंद सिंह रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed