{"_id":"5d4da97e8ebc3e6d02395efa","slug":"congress-workers-took-to-the-streets-on-the-second-day-as-well-kotdwar-news-drn315875693","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कोटद्वार में लचर कानून व्यवस्था के कारण ही 10 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई है। उन्होंने पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपियों को एक माह के भीतर सजा दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अगुवाई में नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ तहसील पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर में 10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना से पूरा नगर शर्मसार हुआ है। इस तरह के घृणित कार्य करने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कहा कि लचर कानून व्यवस्था के चलते सरकारी शराब की दुकान बंद होने के बावजूद अवैध शराब और ड्रग्स का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह नेगी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में निशुल्क पैरवी करने की घोषणा की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। प्रदर्शन करने वालों में मेयर हेमलता नेगी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव मीना बछवाण, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, पार्षद गीता नेगी, कविता मित्तल, बीना नेगी, कृष्णा बहुगुणा, शकुंतला चौहान, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय रावत, धीरेंद्र बिष्ट, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, जितेंद्र भाटिया व हेमचंद पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-फोटो