फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers in Kirti Nagar burned an effigy of the Chief Minister, expressing their anger.

Kotdwar News: कीर्तिनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, जताया आक्रोश

Mon, 22 Sep 2025 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Congress workers in Kirti Nagar burned an effigy of the Chief Minister, expressing their anger.
कीर्तिनगर। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग की ओर से उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ कीर्तिनगर बाजार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस के देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आवाह्न पर कीर्तिनगर बाजार में डबल इंजन सरकार व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कहा, भाजपा सरकार लगातार कई वर्षों से पेपर लीक कर उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा, यह युवा विरोधी सरकार अपने कार्यकर्ता और हाकम सिंह जैसे नेताओं के साथ मिलकर लाखों रुपये लेकर बाहर के युवाओं को नौकरी दे रही है। इस अवसर पर श्याम लाल आर्य, रघुवीर सिंह भंडारी, प्रदीप थपलियाल, रामलाल नौटियाल, वीरेंद्र राणा, अंकित सिंह, मुकेश बर्तवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed