{"_id":"69f89dc8c9372977ef0270cd","slug":"congress-workers-furious-over-incomplete-pumping-scheme-and-asphalting-work-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123452-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अधूरी पंपिंग योजना व डामरीकरण कार्य पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अधूरी पंपिंग योजना व डामरीकरण कार्य पर भड़के कांग्रेसी
Mon, 04 May 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 04 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
समस्या का समाधान करने की उठाई मांग
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बूचाखाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने पिछले पांच वर्षों से लंबित पड़ी अमटोला पंपिंग योजना को शुरू करने व सड़क डामरीकरण की मांग के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण बूचाखाल में एकत्र हुए यहां उन्होंने प्रदेश सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने इस पेयजल योजना को 2024 में पूर्ण करने का वादा किया था लेकिन वर्षों से अधूरे पड़ी इस योजना का निर्माण कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कहा कि पेयजल योजना का निर्माण न होने से भीषण गर्मी में उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कहा कि धौलखेतखाल-बूचाखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण भी अभी तक नहीं हुआ है जिससे उन्हें आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोनों महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वह जनांदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह बिष्ट, अनिल रावत, मंगल सिंह, महिपाल रावत, दिनेश सिंह, रतन सिंह, मनवर सिंह, प्रभा देवी, कांति देवी, महेश्वरी देवी, राजी देवी आदि शामिल रहे।