फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress Seva Dal demonstrated against the state government

कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dal demonstrated against the state government
उत्तराखंड मित्र पुलिस का ग्रेड पे 4600 से घटाकर 2800 करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस सेवादल की काशीपुर से शुरू हुई मुख्यमंत्री के पुतले की शवयात्रा बृहस्पतिवार दोपहर को कोटद्वार पहुंची। यहां कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार से पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे पूर्व की भांति 4600 रुपये करने की मांग की गई।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा के नेतृत्व में तहसील से शुरू हुई यात्रा नगर के मुख्य मार्गों बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक होते हुए लालबत्ती चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल पुलिस कर्मियों के साथ है और उनके हक के लिए संघर्ष करेगी। बताया कि यह यात्रा शुक्रवार को लक्सर से ऋषिकेश पहुंचेगी। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून से राजभवन तक मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सोनू पालीवाल, चिकित्सा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नौमान रजा, प्रवेश, तौफीक अंसारी, शहवान, लोकेश कुमार, मुकीम, मोहन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, वीरेंद्र रावत, श्रीधर वेदवाल और अतुल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed