फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress's performance against the cases filed against the youth

युवाओं पर मुकदमें और अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jun 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Congress's performance against the cases filed against the youth
प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में युवाओं पर पुलिस की ओर से किए गए मुकदमों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल से मुकदमों को वापस लेने और राष्ट्रपति से अग्निपथ योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने अग्निपथ सेना भर्ती योजना और युवाओं के खिलाफ किए गए मुकदमों के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 17 जून को केंद्र सरकार की अग्निपथ सेना भर्ती योजना के खिलाफ युवा आंदोलन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने आवेश में आकर नारेबाजी की थी, जिसके आरोप में कोटद्वार पुलिस ने 100 अज्ञात युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि मुकदमे में युवाओं के नाम दर्ज होने का असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है। इसलिए मानवता के नाते उन मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस गौरव सैनानी संगठन के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने अग्निपथ योजना का विरोध किया। कहा कि योजना का सेना के मूलभूत ढांचे और सेना की क्षमताओं पर असर पड़ेगा। इसका पूर्वानुमान रक्षा विशेषज्ञ भी लगा चुके हैं। उन्होंने देश हित में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में धीरेेंद्र बिष्ट, साबर सिंह नेगी, विजय रावत, कुलवंत पुंडीर, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह रावत, उत्तम सिंह, प्रमोद रावत, ललित कोठियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed