फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress responsible for the plight of Dalits

दलितों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Sat, 15 Oct 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी। Updated Sat, 15 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Congress responsible for the plight of Dalits
programme - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिलास्तरीय दलित सम्मेलन में पूर्व सांसद बलराज पासी ने दलितों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। यहां प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद लगातार 60 वर्षों तक केंद्र में राज किया, लेकिन वह दलितों को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही।
विज्ञापन


दलितों के मसीहा डा. भीमराव अंबेडकर को कभी संसद में नहीं भेजा और न ही उन्हें भारत रत्न दिया गया, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री रहते हुए खुद को भारत रत्न से सम्मानित करवा लिया। दलितों के उत्थान के लिए अनुसूचित मोर्चे की मंत्री डा. सुराज विद्वान एसीपी के पैसे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत कुंडली मारे बैठे हैं, जबकि एसीपी के धन से दलितों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन होना था। मनोहर लाल पहाड़ी ने हम हैं शिल्पकार कविता के माध्यम से दलितों की पीड़ा को रखा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन मुकेश कोली ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष बीरबल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत, जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी, मीरा भंडारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत रावत, मनोहर लाल पहाड़ी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, हरीश चंद, राजेश कुमार, दिनेश कुमार गौड़, राजेंद्र रावत, कमल रावत आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी का सूखा तोड़ना होगा
दलित सम्मेलन में भाजपा के पौड़ी जिलाध्यक्ष मुकेश रावत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को घर-घर पहुंचाने के लिए चौपाल लगाएं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 15 साल हो गए, लेकिन पौड़ी से हमारा विधायक नहीं बना है।

उन्होंने पौड़ी का सूखा तोड़कर यहां से इस बार भाजपा का विधायक जिताने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। वरिष्ठ दलित नेता घनानंद ने पिछले चुनावों में उनके प्रत्याशी रहने के दौरान किसी भी बड़े नेता का साथ नहीं मिलने की अपनी पीड़ा बयान की। राजकुमार पोरी ने कहा कि भाजपा की सोच ही सबका विकास और सबका साथ की है।

सरकार बनने पर दलितों को देंगे रोजगार
पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल ने कहा कि उत्तराखंड में बैकलॉग के नौ हजार पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार उन पर नियुक्तियां नहीं दे रही है, जोकि दलित समाज की उपेक्षा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर दलितों समाज के युवाओं को विभिन्न विभागों में रोजगार दिया जाएगा।  

कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने को परिवर्तन यात्रा

भाजपा के जिलास्तरीय दलित सम्मेलन में आए पूर्व सांसद बलराज पासी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा होने जा रही है। प्रदेशभर में तीन सौ बड़ी सभाएं होंगी।

इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सभी बड़े राष्ट्रीय नेता सभाएं करेंगे। यात्रा की शुरुआत नौ नवंबर से देहरादून स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से होगी। देहरादून में शहीद स्मारक में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हरिद्वार में गंगा पूजन होगा। गंगा पूजन के बाद हरिद्वार विधानसभा में उसी दिन सभा से यात्रा का विधिवत आगाज होगा।


पासी ने कहा कि यात्रा 45 दिन चलेगी। यह दो भागों में चलेगी। इसमें कुमाऊं और गढ़वाल में अलग-अलग और साथ-साथ यात्रा चलेगी। राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान सभाओं को संबोधित करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed