फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress opposed the increase in house tax

कांग्रेस ने किया हाउस टैक्स वृद्धि का विरोध

Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Congress opposed the increase in house tax
नगर पालिका परिषद की ओर से हाउस टैक्स में वृद्धि करने का कांग्रेस कमेटी ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को ज्ञापन सौंपकर टैक्स वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप नेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी से जनता की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। ऐसी विषम परिस्थिति में हाउस टैक्स में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि करना न्यायोचित नहीं है, लेकिन नगर पालिका की ओर से नगर में मुनादी और भवन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कहा कि नगर पालिका को कोरोनाकाल को देखते हुए हाउस टैक्स का प्रस्ताव वापस लेना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दिनेश रावत, नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, नगर महिला अध्यक्ष शांति बिष्ट, नगर युवा अध्यक्ष हैप्पी अहमद, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सतीश नेगी और सचिव गीता देवी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed