फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress minister raging on billboards tear

मंत्री के होर्डिंग फाड़ने पर भड़के कांग्रेसी

Fri, 28 Oct 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Fri, 28 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Congress minister raging on billboards tear
Billboards were torn. - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के विकास कार्यों के होर्डिंग फाड़ने से कांग्रेसी भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि निंबूचौड़ के बाद अब अराजक तत्वों ने सनेह क्षेत्र के लालपानी में होर्डिंग फाड़ने की घटना की पुनरावृत्ति की है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कोतवाली में अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने बताया कि विधानसभा कोटद्वार में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के प्रयासों से हो रहे विकास कार्यों को लेेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों में लोगों की जानकारी के लिए बैनर एवं होर्डिंग्स लगाए गए हैं, लेकिन विपक्षी पार्टियों के साथ अराजक तत्वों द्वारा बैनर पोस्टरों को फाड़ा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, जिसके चलते बौखलाहट में वे अराजक तत्वों का सहारा लेकर बैनर पोस्टर फाड़कर भड़ास निकाल रहे हैं। बताया कि हाल में लालपानी में लगा होर्डिंग भी फाड़ दिया गया है। डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने पुलिस से ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed