फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar News Condition of Shiv devotees deteriorated after drinking Thandai on Mahashivratri

Kotdwar: महाशिवरात्रि पर ठंडाई पीने से बिगड़ी शिवभक्तों की हालत, ज्यादा मिली थी भांग, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

Wed, 26 Feb 2025 11:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 11:46 PM IST
सार

प्रसाद रूप में ठंडाई (दूधिया) का वितरण किया जा रहा था। ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Kotdwar News Condition of Shiv devotees deteriorated after drinking Thandai on Mahashivratri
ठंडाई पीने से तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व पर दूधिया (ठंडाई) पीने से 24 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। एक-एक कर पीड़ितों को बेस अस्पताल लाया गया। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना।

विज्ञापन


बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व था। शिवालयों में जलाभिषेक के साथ साथ पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन समेत विशेष आयोजन किए जा रहे थे। कुछ जगहों पर प्रसाद रूप में ठंडाई (दूधिया) का वितरण किया जा रहा था। ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ पीड़ित बेसुध थे, जबकि कुछ पीड़ित बेचैनी महसूस कर रहे थे। उल्टी, जी-मचलाना, पेट में दर्द, घबराहट जैसी परेशानी से घिरे थे।
विज्ञापन


Maha Shivaratri:  ताड़कासुर राक्षस का अंत कर इस धाम में विश्राम के लिए पहुंचे थे भगवान शिव, जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार को अस्पताल बंद था। केवल इमरजेंसी वार्ड खुला था। सामान्य रूप से पहुंचने वाले मरीजों के बीच बार-बार भांग पीड़ितों के पहुंचने से खासी भीड़भाड़ रही। डॉ. इमरान ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। एक-एक कर सभी बेड भांग पीड़ितों से भर गए। वहीं, हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भांग पीड़ितों की जानकारी होने पर उनके परिजनों से हाल जाना और चिकित्सक से बेहतर उपचार देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed