{"_id":"69c292e2924876e68f09339b","slug":"complaint-filed-against-the-driver-who-struck-the-young-mans-bike-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122544-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: युवक की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: युवक की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
Tue, 24 Mar 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा-डाडामंडी मार्ग पर खूनीगला (हनुमंती) के समीप रविवार शाम को वाहन की टक्कर में घायल बाइक सवार युवक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने व बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए दुगड्डा चौकी पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुगड्डा निवासी घायल युवक के पिता मोहम्मद आसीन ने बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद मोमीन (21) फल सब्जी विक्रेता है। रविवार शाम को वह बाइक से अपने चाचा के साथ किसी काम से दुगड्डा से हनुमंती की ओर जा रहा था। इस दौरान खूनीगला गांव के समीप सामने से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में उनके पुत्र मोहम्मद आसीम को गंभीर चोट आ गई। आरोपी वाहन चालक उसकी मदद करने के बजाय फरार हो गया। उसके चाचा ने उसे एक अन्य वाहन से बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को उपचार के लिए नजीबाबाद ले गए जहां उसका ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दुगड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक केडी शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिल चुकी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाद