फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Colorful cultural programs were held in Garh Kauthig

Kotdwar News: गढ़ कौथिग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Sun, 25 May 2025 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Colorful cultural programs were held in Garh Kauthig
कोटद्वार। गढ़ चेतना सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति कुंभीचौड़ की ओर से काशीरामपुर तल्ला स्थित खेल मैदान में चल रहे छह दिवसीय गढ़ कौथिग मेले के चौथे दिन कीर्तन मंडलियों, महिला समूह और स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, सिद्धबली मंदिर के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी और गढ़ चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अनिल रावत ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सखी सहेली कीर्तन मंडली की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुई। गुरु राम राय स्कूल के बच्चों ने गढ़वाली कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। राधेश्याम कीर्तन मंडली ने चैता की चैत्वाली, राधा रुकमणी कीर्तन मंडली ने काली माता की शानदार प्रस्तुति दी। शगुन ग्रुप की सोनम भट्ट ने साथियों के साथ किंगरी का डाला घुघती..., निधि, पलक ने लावणी नृत्य, मनकामेश्वर कीर्तन मंडली ने कांधा मा धरेली..., राधा नारायणी कीर्तन मंडली ने कनु भलू लगदू मेरु पहाड़, परिधि और साथियों ने पंजाबी गानों में नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांधा। दुर्गा स्वयं सहायता समूह ने है नंदा है गौरा..., के एंड बी डांस एकेडमी ने दिल में ना चैन है.. गीत पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर गढ़चेतना सामाजिक संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed