फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Colorful cultural programs were celebrated in the session of Llosa

लोसा के अधिवेशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Mon, 13 Jun 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Colorful cultural programs were celebrated in the session of Llosa
लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंटस एसोसिएशन (लोसा) के 11वें वार्षिक अधिवेशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समा बांधा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व मेयर हेमलता नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पदमश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्या सुमन भटनागर, कैंट स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या रूपा क्षेत्री, डा. रीता नेगी, सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए रामदास गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा मेधावी छात्रों को पुरस्कार, निर्धन मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जीजीआईसी, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जॉन्स, आर्मी पब्लिक स्कूल, जीआईसी जयहरीखाल, लैंसडौन की महिलाओं ने राजस्थानी, कुमाउंनी, गढ़वाली, पंजाबी लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर उत्तम विद्यालय का पुरस्कार जीजीआईसी लैंसडौन को दिया गया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय प्रथम, जीजीआईसी लैंसडौन द्वितीय और आर्मी स्कूल तृृतीय स्थान पर रहा। समापन कार्यक्रम में लोसा अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र राना, सचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव बड़थ्वाल, भावना वर्मा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या रामेश्वरी बढ़वाल, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला, जीआईसी के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन नेगी, आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य बिजेेंद्र सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed