फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Code of Conduct during the dug road

आचार संहिता के दौरान खोद डाली सड़क

Mon, 06 Feb 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Mon, 06 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
 Code of Conduct during the dug road
सड़क - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। पदमपुर सुखरौ के गौतम विहार में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया है। यहां किसी ने पहले से बने सीसी मार्ग को खोद डाला है। कालोनी वासियों ने इसकी शिकायत सहायक निर्वाचन अधिकारी से की है।

विज्ञापन

सोमवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिए शिकायत पत्र में गौतम विहार के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता मायाराम पुरोहित ने बताया कि दो दिन पूर्व मोहल्ले से पहले से ही बने सीसी मार्ग पर किसी ने जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई शुरू कर दी। श्रमिकों को पूछे जाने पर वे इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। सड़क खोदे जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुदाई कार्य शुरू करने से पहले साइट पर कोई अधिकारी नहीं आया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि किसी कार्यदायी संस्था को इसका ठेका ही नहीं दिया गया है। ऐसे में यह कार्य आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, उन्होंने इसकी जांच कर कर उचित कार्रवाई की मांग की है।       उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. रजनीश सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। सड़क खोदे जाने के मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।              
विज्ञापन

- फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed