फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CM trusts the victim's family for all possible help

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीड़ित परिवार से फोन पर की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Sat, 10 Aug 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
CM trusts the victim's family for all possible help
कोटद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को दरिंदगी का शिकार हुई मासूम बिटिया के परिजनों से फोन पर बात कर घटना के लिए अपनी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार को बाल विकास विभाग और निर्भया फंड के तहत उचित मुआवजा देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए भेजा था। उन्होंने पीड़िता के पिता की मुख्यमंत्री से फोन पर बात कराई। सीएम ने कहा कि बिटिया के साथ हुई हैवानियत से हम सब दु:खी और स्तब्ध हैं। ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक है और हम सबके साझा प्रयास से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। सीएम ने उन्हें निर्भया फंड और सरकार के स्तर पर आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, नगर महामंत्री पंकज भाटिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, भाजपा नेता चंद्रमोहन जसोला व मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

टीम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
कोटद्वार। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को बाल विकास विभाग पौड़ी की निर्भया प्रकोष्ठ की टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी जुटाई। टीम में शामिल वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी रावत, रमन रावत और अमृता रावत ने उत्तराखंड अपराध से पीड़ित सहायता योजना-2013 के तहत पीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया कि पीड़ित परिवार को निर्भया फंड से सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed