फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Clash in base hospital going viral on social media

Kotdwar News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेस अस्पताल में हुई झड़प

Thu, 26 Dec 2024 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Clash in base hospital going viral on social media
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची महिला और महिला चिकित्सक के बीच हाथापाई के मामले ने भले ही तूल नहीं पकड़ा, लेकिन इस झड़प की करीब आधा मिनट की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह झड़प क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले एक महिला राजकीय बेस अस्पताल में मेडिकल कराने आई थी। आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक ने उसे पुलिस के माध्यम से मेडिकल कराने की सलाह दी थी। जिस पर महिला का पारा चढ़ गया था और उसने अभद्रता करते हुए महिला चिकित्सक के साथ हाथापाई शुरू कर दी थी। उस समय महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बीच-बचाव तो करा दिया था, लेकिन इस दौरान किसी ने अस्पताल में झड़प की वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला द्वारा चिकित्सक से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चाओं में बनी हुई है। वहीं, सीएमएस डॉ. राजीव पाल ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को प्राथमिक सूचना दे दी गई थी। इसके साथ ही अस्पताल में चिकित्सक वर्ग की सुरक्षा के लिए पुलिसबल की मांग दोहराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed