{"_id":"580109b54f1c1bf62d28f844","slug":"chinese-stuff-thrown-hit-the-lock-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज सामान फेंका, दुकान में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज सामान फेंका, दुकान में जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में धारा रोड पर चायनीज सामान बेच रहे दुकानदार की दुकान में ताला जड़ते विहिप और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी हमले में जवानों की शहादत और आतंकियों के सरपरस्त पाकिस्तान का चीन द्वारा साथ देने से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने इस बार दीपावली पर चाइनीज सामान की बिक्री नहीं होने देने का एलान किया है।
शुक्रवार को धारा रोड पर चाइनीज सामान बेच रहे विक्रेता को विहिप और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खरी खोटी सुनाई। चाइना निर्मित सामान बेचने और दुकान संचालन का लाइसेंस नहीं होने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने दुकान पर ताला जड़ दिया।
इस दौरान विहिप के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल, नगर अध्यक्ष मातंग मलासी, हेमंत सुंदरियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव रावत व गौरव चंदोला आदि कार्यकर्ता थे। उधर, दुकान संचालक फैजान ने कहा कि वह यूपी का है। दस-पंद्रह दिन के लिए यहां पर सामान सेल करने आया है। उसने कहा कि वह अब चाइनीज सामान नहीं बेचेगा।