फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Children of Red Cross Society are giving polio drops from door to door

रेडक्रॉस सोसाइटी के बच्चे घर-घर पिला रहे पोलियो ड्रॉप्स

Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Children of Red Cross Society are giving polio drops from door to door
कोटद्वार में पल्स पोलियो कार्यक्रम की कमान संभाले जीआईसी कुंभीचौड़ के रेडक्रॉस समिति के स्वयंस? - फोटो : KOTDWAR
आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है। स्थिति यह है कि आशाओं की हड़ताल के कारण विद्यालयों में गठित रेडक्रॉस सोसाइटी और एनएसएस के स्वयंसेवी नगर निगम में शामिल नए वार्डों में घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप्स पिला रहे हैं।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं विभिन्न मांगों को लेकर गत दो माह से भी अधिक समय से हड़ताल पर है। आशाओं की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। पल्स पोलियो अभियान की बात करें तो 17 सितंबर को पल्स पोलियो कार्यक्रम था। कार्यक्रम के एक सप्ताह तक घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाई जाती थी लेकिन आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण नए वार्डों के करीब 40-50 बूथों में यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। अब डब्ल्यूएचओ की पहल पर रेडक्रॉस सोसाइटी के स्कूली बच्चे घर-घर जाकर छोटे बच्चों को पोलिया की दवाई पिला रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
दुगड्डा के प्रभारी चिकित्साधिकारी और पल्स पोलियो के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि आशाओं की हड़ताल और कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के कारण सितंबर माह में नगर निगम के नए वार्डों में पल्स पोलियो कार्यक्रम नहीं हो पाया था। डब्ल्यूएचओ की रेडक्रॉस सोसाइटी देहरादून से बात हुई है। उनके निर्देश पर जीआईसी कुंभीचौड़ के रेडक्रॉस समिति के बच्चे पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed