{"_id":"6940174c0e850d1807030dca","slug":"children-from-deorari-and-bhaduli-villages-are-going-to-school-in-a-vehicle-provided-by-the-forest-department-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120465-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: देवराड़ी व भदूली गांव के बच्चे वन विभाग के वाहन से जा रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: देवराड़ी व भदूली गांव के बच्चे वन विभाग के वाहन से जा रहे स्कूल
Mon, 15 Dec 2025 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रहरी, राजस्व उपनिरीक्षक व वन विभाग की टीम के पहरे में कर रहे आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज से सटे गुलदार प्रभावित गांव देवराड़ी व भदूली गांव के बच्चे जहां वन विभाग के वाहन से स्कूल आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, गुलदार प्रभावित अन्य 6-7 गांवों के बच्चे ग्राम प्रहरी, राजस्व उपनिरीक्षक व वन विभाग की टीम के पहरे के बीच स्कूल आवाजाही कर रहे हैं।
पोखड़ा ब्लॉक के देवराड़ी व भदूली गांव के कुल 12 बच्चे बच्चे पढ़ने के लिए जीआईसी पोखड़ा जाते हैं। अन्य बच्चे गांव में ही स्थित प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। गुलदार की दहशत के कारण जीआईसी पोखड़ा आवाजाही करने वाले सभी बच्चे जहां वन विभाग के वाहन से स्कूल आवाजाही कर रहे हैं। पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि डीएम पौड़ी की ओर से गुलदार प्रभावित गांवों में बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
सेंधीखाल बाजार में मारी गाय
कोटद्वार। केटीआर से सटे सिरोबाड़ी गांव में बाघ के ट्रैंकुलाइज होने के बाद भी वन्यजीवों की दहशत कम नहीं हुई है। सोमवार तड़के करीब चार बजे गुलदार ने सेंधीखाल बाजार में गाय को मार डाला। केटीआर और लैंसडौन वन प्रभाग की टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही है। सेंधी की प्रधान निर्मला रावत और पूर्व प्रधान भगत सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के कांता प्रसाद जदली की गाय को गुलदार ने मार डाला है। संवाद
विज्ञापन
पकड़े गए बाघिन का लिया गया सैंपल
कोटद्वार। रविवार तड़के केटीआर से सटे सिरोबाड़ी गांव में ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किए की गई बाघिन का सैंपल भी वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्लूआईआई) को भेजा जाएगा। केटीआर की उपप्रभागीय वनाधिकारी (एसीएफ) अनामिका बुक्करवाल ने बताया कि बाघिन को कार्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। उसका डीएनए सैंपल भी डब्लूआईआई देहरादून को भेजा जाएगा जिससे यह पता चल सके कि पांच दिसंबर को वन्यजीव के हमले में मारी गई महिला पर उसने हमला किया या फिर किसी अन्य जीव ने। संवाद
ग्राम पंचायत वड्डा में भालू व गुलदार की दहशत
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के दुधारखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत वड्डा के राजस्व ग्राम वड्डा व मलारा बड़ा में पिछले 15 दिनों से भालू व गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह, वन सरपंच अनीता देवी, खिमानंद भट्ट, गिरीश चंद्र, चंद्र प्रकाश आदि ने बताया कि वड्डा व मलारा बड़ा गांव में पिछले 15 दिनों से भालू व गुलदार की मूवमेंट बनी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से जंगली जानवरों से बच्चों व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वनकर्मियों की तैनाती करने, भालू व गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद
.
जारी
अशोक केष्टवाल