{"_id":"60ce183d8ebc3e2dae2ca297","slug":"chilarkhal-laldhang-road-blocked-in-kotdwar-kotdwar-news-drn3820702196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलरखाल-लालढांग मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलरखाल-लालढांग मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन
लालढांग मार्ग पर सिगड्डीस्रोत नदी में जलस्तर बढ़ने पर बाधित यातायात।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश और नदियों के उफनाने से चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग सिगड्डीस्रोत और मेहली नदी में बाधित हो गया है। कोरोनाकाल में यूपी का मार्ग प्रतिबंधित होने से जीएमओयू और रोडवेज की बसों को इसी मार्ग से आवाजाही की बाध्यता बनी हुई है।
तीन दिन से हो रही बारिश से कोटद्वार को हरिद्वार और देहरादून के लिए जोड़ने वाले लालढांग वन मोटर मार्ग पर आवाजाही में परेशानी होने लगी है। मार्ग पर सबसे ज्यादा दिक्कत सिगड्डीस्रोत और मेहली नदी कर रही है। मालिनी गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष श्रीधर प्रसाद केष्टवाल, संयोजक कुबेर सिंह जलाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजगौरव नौटियाल, राजेंद्र बिष्ट, विमल प्रसाद शुक्ला, दिनेश गौड़, अशोक गौड़, व्यापार मंडल किशनपुर के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र भारद्वाज, भाजपा भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सौरभ नौडियाल ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से इस मार्ग को बरसात में यातायात लायक बनाए रखने की मांग की है।
.
कोरोना संक्रमणकाल में सार्वजनिक यात्री वाहनों के लिए दूसरे राज्यों से होकर जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में राज्य की सीमा के भीतर स्थित चिलरखाल-लालढांग मार्ग से ही वाहनों की आवाजाही की जा रही है। नदी ज्यादा उफनाई तो बस सेवाओं को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
विज्ञापन
-टीकाराम आदित्य, एजीएम रोडवेज कोटद्वार