{"_id":"659ab00cb69a1882d701f706","slug":"chaukhals-team-won-the-inaugural-match-by-defeating-chorkhinda-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-5360-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चोरखिंडा को हराकर चौखाल की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चोरखिंडा को हराकर चौखाल की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
Sun, 07 Jan 2024 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो
शिव शक्ति स्टेडियम में प्रथम महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजरो। कुंजबनेश्वर क्रीड़ा समिति की ओर से शिव शक्ति स्टेडियम पंचराड में प्रथम महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। चोरखिंडा को हराकर चौखाल की टीम ने उद्घाटन मैच जीता। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी व बीरोंखाल के ब्लाॅक प्रमुख राजेश कंडारी ने किया। जिलाध्यक्ष शांति देवी ने प्रतियोगिता में छक्का लगाने वाली महिला को एक हजार रुपये नकद व चौका लगाने वाली महिला खिलाड़ियों को 500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की।
उद्घाटन मैच चोरखिंडा और चौखाल की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए चोरखिंडा की टीम ने निर्धारित पांच ओवरों में छह विकेट खोकर 19 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौखाल की टीम ने 2.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 महिला टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता महिला टीम को 3,100 रुपये, उपविजेता टीम को 1,500 रुपये और ट्राॅफी भेंट की जाएगी। इस मौके पर पंचराड की प्रधान कामना देवी, गडकोट के प्रधान धर्मेंद्र सिंह, फरसाड़ी के सुरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश रावत, अमित रावत, प्रदीप नेगी, प्रधान संघ बीरोंखाल के अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, बीडीओ बीरोंखाल जयपाल सिंह पयाल, भाजपा जिला महामंत्री मैत्री प्रकाश आदि मौजूद रहे।