{"_id":"5e8607e08ebc3e769a043ae8","slug":"chardham-yatra-will-begin-from-26-april-maharaj-kotdwar-news-drn340795228","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा : महाराज
विज्ञापन
देशभर में कोरोना संकट के बीच राज्य सरकार ने 26 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। 26 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री, 29 अप्रैल को केदारनाथ और 30 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। यात्रा को राज्य सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ही संचालित कर सकेगी।
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना के चलते लॉकडाउन से उपजी परिस्थितियों का आंकलन करने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस मौके पर आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें कोरोना संकट को देखते हुए यात्री, वाहन चालक, परिचालक और यात्रा रूट से जुड़े व्यापारियों व मजदूरों आदि की सुरक्षा के लिए एक रोड मैप बनाया जाएगा। इससे यात्रा को निर्बाध रूप से संचालित किया जा सकेगा। पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री के भाई बृजमोहन रावत, भाजपा नेता वेदप्रकाश वर्मा, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल व सभासद देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
अधिकारियों को दिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के निर्देश
सतपुली/बैजरो। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी दुकानों की नियमित जांच और ओवर रेटिंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। सभी राजस्व गांवों को राज्य सरकार द्वारा दी गई पांच हजार रुपये की धनराशि से गांव को सैनिटाइज करने, गांव पहुंचे प्रवासियों को अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन कर उनसे लगातार संपर्क रखने, सोशल डिस्टेंस का पालन करवाने व बाहरी मजदूरों एवं गैर राशनकार्ड धारकों को चिह्नित कर खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम चौबट्टाखाल मनीष कुमार, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, पर्यटन मंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी, चिकित्साधिकारी पोखड़ा कुलदीप सिंह, विधायक प्रतिनिधि सोबन सिंह, सहायक खाद्यान्न निरीक्षक रविंद्र कुमार एवं नीलम भास्कर आदि मौजूद रहे। उधर, बैजरो में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल यूजर्स भवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी धीराज गर्ब्याल को फोन पर बीरोंखाल के लिए 500 क्विंटल गेहूं की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से कराए जाने के निर्देश दिए।