फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   change transfer of teachers

डायट में किए गए शिक्षकों के तबादले रद हों

Sun, 03 Jan 2016 10:14 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sun, 03 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ की मंडलीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में शिक्षा विभाग से नवंबर माह में नियमों को ताक पर रखकर 38 शिक्षकों के डायट में किए गए स्थानांतरणों को निरस्त करने की मांग की गई। इस मौके पर शासन से स्थानांतरण नीति की जगह स्थानांतरण एक्ट बनाने,  शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र करने की मांग की गई। जनवरी माह तक पदोन्नति न किए जाने पर बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज पौड़ी के प्रेक्षाहाल में आयोजित शिक्षकों समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विभाग की ओर से नवंबर माह में 38 शिक्षकों का तबादला नियमों को ताक पर रखकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में किया गया है। उच्चाधिकारियों से इन तबादलों को शीघ्र निरस्त करने की मांग की। बैठक में कहा गया कि अधिकांश स्कूलों में प्रभारी प्रधानाचार्य से काम चलाया जा रहा है। जो पूरी तरह गलत है। इससे शिक्षण और प्रशासनिक दोनों कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शासन से सभी विद्यालयों में नियमित प्रधानाचार्यों की तैनाती करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में अन्य कई मांगें भी की गई। मंडलीय अध्यक्ष रवींद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंडल संरक्षक मुकेश बहुगुणा, मोहन चौहान, निशा खत्री, अनुज जोशी, अरुण थपलियाल, बलवीर सिंह रावत, मेहरबान सिंह भंडारी, मनमोहन सिंह चौहान, श्याम सिंह, हेमंत सिंह पैन्यूली, कुलदीप भंडारी, प्रदीप भंडारी, सुभाष घिल्डियाल, शिव सिंह नेगी आदि ने विचार रखे। संचालन मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed