{"_id":"581b6a574f1c1bad31437831","slug":"champagne-would-oppose-factory-prjamandal-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की फैक्टरी का विरोध करेगी प्रजामंडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की फैक्टरी का विरोध करेगी प्रजामंडल
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव चिन्ह को दिखाते प्रजामंडल पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग तहसील के भंडाली एवं डडुवा गांव में शराब की फैक्टरी लगाने का प्रजामंडल पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। पार्टी का कहना है कि सरकार पहाड़ को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रजामंडल पार्टी के संस्थापक सदस्य समीर रतूड़ी ने कहा कि मिनरल वाटर प्लांट लगाए जाने के नाम पर ग्रामीणों की जमीनें लेकर गुमराह किया गया है।
विज्ञापन
इस भूमि पर शराब की फैक्टरी स्थापित कराने हेतु शासनादेश जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में कॉकटेल पार्टी का विरोध हो रहा है। वहीं सरकार शराब के उद्योग लगाकर युवा वर्ग को खोखला करना चाहती है। सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। स्थानीय विधायक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। रतूड़ी ने कहा कि विस चुनाव में शराब बंदी पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा।
विज्ञापन
प्रजामंडल का चुनाव निशान डोली
केंद्रीय चुनाव आयोग ने नवगठित राजनीतिक दल प्रजामंडल को चुनाव निशान आवंटित कर दिया है। रतूड़ी ने बताया कि आयोग ने पार्टी को मनमाफिक चुनाव चिन्ह डोली दिया है। पहाड़ की सभ्यता, संस्कृति, महिलाओं व देवताओं के प्रतीक इस चुनाव चिन्ह के तले विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
जनशक्ति के उपाध्यक्ष सहित कई लोग प्रजामंडल में शामिल
श्रीनगर। उत्तराखंड जनशक्ति पार्टी के कई पदाधिकारी भी अपनी पार्टी छोड़ प्रजामंडल में शामिल हुए। जनशक्ति के उपाध्यक्ष बिंदेश सुंदरियाल, मीडिया प्रभारी आशीष नैथानी, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और संस्थापक सदस्य भूपेंद्र सिंह रावत प्रजामंडल के साथ जुड़ गए हैं।