फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Challenges grow aunt's arrest.

चाची की गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी चुनौतियां

Tue, 25 Oct 2016 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार Updated Tue, 25 Oct 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Challenges grow aunt's arrest.
JAIL

स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और क्षेत्र में स्मैक को जड़ से समाप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि स्मैक की सरगना बरेली वाली मैकिया चाची को गिरफ्तार कर पुलिस स्मैक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ढील न बरते, बल्कि अब चुनौतियां और बढ़ेंगी, जिसमें सफल होने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


कोटद्वार में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने बहुत ही अच्छा काम किया और तीन महीनों के अभियान के बाद स्मैक की सरगना बरेली वाली मैकिया चाची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कहीं न कहीं अब कोटद्वार में स्मैक की सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा और युवा नशे की लत से बचेेगा।
विज्ञापन


हालांकि आने वाले समय में चाची की जगह अब कोई और स्मैक का कारोबार संभालने की कोशिश करेगा, इसलिए अभी लड़ाई को समाप्त न समझा जाए, बल्कि लड़ाई अब और ज्यादा ताकत से लड़नी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री को भी चार बार पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी करने की अपील की है, जिससे अन्य देशों से स्मैक जैसा घातक जहर हमारे देश में न आ सके। इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेएस पुंडीर व मंगल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली से स्मैक का कारोबार चलाने वाली मैकिया चाची की गिरफ्तारी पर विभिन्न संस्थानों ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा की है। नागरिक मंच ने स्मैक की मुख्य सप्लायर के पकड़े जाने पर स्थानीय  पुलिस के कार्य की प्रशंसा की है। यहां आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस को मिली सफलता से नागरिकों में विश्वास व आशा का संचार हुआ है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, हरीश चंद्र भदूला, योगंबर सिंह रावत, पुष्कर गुसाईं, रघुवीर सिंह रावत, लक्ष्मी नारायण चावला, एमएम उपाध्याय व श्रीकृष्ण सिंघानिया आदि मौजूद थे।


उधर, कांग्रेस की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बरेली की स्मैक सप्लायर मैकिया चाची के गिरफ्तार से स्मैक के प्रचलन में कहीं न कहीं कमी आएगी। इस मौके पर बीबी ध्यानी, मंगल सिंह रावत, रवींद्र जजेड़ी, नरेंद्र डंडिरियाल, राकेश मित्तल व मोहन ऐरन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed