फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CBI should be investigated for suspicious death

संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई से कराई जाए

Thu, 12 Mar 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
CBI should be investigated for suspicious death
20 सितंबर, 2017 को जीएमओयू के बुकिंग क्लर्क मनोज कुमार कुकशाल की श्रीनगर (गढ़वाल) में हुई संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक मनोज के पिता कोटद्वार के बालासौड़ निवासी वरिष्ठ पत्रकार पारेश्वर कुकशाल ने बताया कि वह घटना के दिन से ही मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन पौड़ी जिला पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वर्ष 2018 में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन मामले की सही ढंग से विवेचना तक नहीं की गई। कहा कि श्रीनगर पुलिस उनके बेटे द्वारा खुदकुशी करने की बात कहती आ रही है, जबकि यह हत्या का मामला है। बताया कि गत वर्ष दिसंबर में उनकी ओर से केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र भेजकर उनके बेटे की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की, जिस पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को उनका पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है। उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed