फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case on four for vandalism, assault and threat in shop

दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और धमकी के मामले में चार पर केस

Wed, 20 Apr 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Case on four for vandalism, assault and threat in shop
पुलिस ने दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि हल्दूखाता मिलन चौक निवासी सादर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि 16 अप्रैल को मिलन चौक स्थित उनकी दुकान और होटल पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उन्होंने उसके और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट की और उनको जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोपी ने कार से बाइक चला रहे उसके बेटे को पीछे से टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। सादर सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया मामले में दीपक पाल निवासी झंडीचौड़, मनोज रावत निवासी गुरुकुल ग्राम गाजियाबाद, विकास निवासी कमला नगर नई दिल्ली और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पीएस नेगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed