{"_id":"5d9c32919e5715b74fbf1d60819f13e5","slug":"car-truck-accident-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व ट्रक की भिड़ंत में तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व ट्रक की भिड़ंत में तीन महिलाएं घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार से पौड़ी की ओर जा रही एक कार सतपुली से कुछ दूर पहले सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। जिससे कार में सवार झूलाबस्ती की रहने वाली एक ही परिवार की तीन महिलाएं इमराना, रूबी और शबाना घायल हो गई। तीनों घायलों को ट्रक ड्राईवर अपने ट्रक से कोटद्वार राजकीय संयुक्त चिकित्सालय लेकर आया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट़्टी दे दी। घायलों ने बताया कि वह सुबह कोटद्वार से पौड़ी अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। तभी सतपुली से कुछ दूूर पहले पौड़ी से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भिड़त हो गई। जिससे वो चोटिल हो गए। घायलों ने बताया कि यदि दोनों की स्पीड तेज होती तो वे बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन