फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Car riders are lying wounded in the overnight gap.

रात भर खाई में पड़े रहे घायल कार सवार

Wed, 02 Nov 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर Updated Wed, 02 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Car riders are lying wounded in the overnight gap.
accident

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार दो लोग रात भर खाई में पड़े  रहे। पुलिस को घटना की जानकारी तब मिली, जब एक घायल बुधवार को किसी तरह से सड़क पर पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह से दूसरे घायल को खाई से निकाला। दोनों को राजकीय मेडिकल कालेेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। इनमें एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना का वक्त मंगलवार रात 9 से 10 बजे के बीच बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक विपुल निवासी जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर और अनुज निवासी बिहारीगढ़ सहारनपुर मंगलवार को अपने वाहन से मुजफ्फरनगर से श्रीनगर जा रहे थे। रात करीब नौ से दस बजे के बीच वह देवप्रयाग से 10 किलोमीटर आगे मूल्यागांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। रात का वक्त होने से वे खाई से बाहर नहीं आ सके और कड़ाके की ठंड में पूरी रात खाई में गिरे रहे।
विज्ञापन


सुबह उजाला होने पर किसी तरह से एक घायल अनुज सड़क पर पहुंचा। उसने सड़क में गुजर रहे एक बाइक सवार से मदद मांगी। लगभग सवा सात बजे थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव दल ने विपुल को सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खोज लिया। दोनों ही कार से छिटक गए थे। घायलों को श्रीनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इनमें अनुज की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि कार ऐसे स्थान पर गिरी है, जो सड़क से नहीं दिखाई देता है। यहां पर आबादी वाला क्षेत्र भी नहीं है, जिससे रात में हादसे का पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed