फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Car parked in the middle of the road, traffic halted

Kotdwar News: बीच सड़क खड़ी की कार, आवाजाही ठप

Sun, 25 May 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Car parked in the middle of the road, traffic halted
लैंसडौन। छावनी क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार के लिए गुजर रहे मार्ग के बीचोंबीच पर एक पर्यटक अपनी कार खड़ा कर चला गया। जिससे पौन घंटे तक मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होने से लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन स्वामी को खोजा, लेकिन उसका मोबाइल स्विच मिला। पर्यटक को खोजने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पौन घंटे के बाद पुलिस ने वाहनों को निकालने के लिए रूट डायवर्ट कर जाम में फंसे वाहन निकलवाए। पुलिस ने कार स्वामी पर्यटक का चालान काट कर उसे भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


दरअसल, छावनी परिषद की ओर से हाल ही में गांधी चौक स्थित पर्यटक पुलिस चौकी हटवा ली गई है। जिस पर पुलिस ने चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अन्यत्र लगा दी गई है। पुलिस न होने के कारण सड़क पर पर्यटक वाहनों के बेतरतीब खड़े होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पर्यटक पुलिस चौकी के होने से जहां पूर्व में पार्किंग व यातायात व्यवस्था नियंत्रित थी। वहीं, अब पर्यटक चौकी व इसमें तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी हटने से पर्यटक वाहनों को अनियंत्रित रूप से जहां-तहां खड़े कर रहे हैं। जिसका असर पार्किंग व यातायात पर पड़ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पर्यटक पुलिस चौकी के माध्यम से पर्यटकों व उनके वाहनों की निगरानी की जा रही थी। छावनी परिषद की ओर से पर्यटक पुलिस चौकी वापस लेने पर यहां तैनात पुलिस कर्मियों की तैनाती हटवा दी गई है। अब पार्किंग व व्यवस्था छावनी परिषद स्वयं देखने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed