फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Car falls into ditch, old woman's death

कार खाई में गिरी, वृद्धा की मौत

Sun, 18 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 18 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार। रविवार देर शाम सतपुली-गुमखाल के बीच कुल्हाड़ बैंड के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। इस दौरान वृद्धा चैता देवी की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

लैंसडौन थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कोटद्वार भाबर ग्राम नाथूपुर निवासी चेता देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, राधिका रावत, शकुंतला रावत व गजेंद्र रावत अपने पैतृक गांव एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम गुराड़ में पूजा अर्चना कर देर शाम करीब छह बजे कार में सवार होकर कोटद्वार की ओर जा रहे थे। तभी कुल्हाड़ बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर लैंसडौन और सतपुली पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। इस दौरान वृद्धा चैता देवी की अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed