{"_id":"58a1e3ee4f1c1b5933d84d38","slug":"car-falls-into-ditch-killing-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
सतपुली (ब्यूरो)। चौबट्टाखाल तहसील के मवालस्यूं में रविवार देर शाम एक इंडिगो कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक मवालस्यूं शीशपाल राणा के अनुसार ग्राम धरासू निवासी कार चालक सतेंद्र सिंह एवं संजय सिंह रविवार रात्रि किर्खू से धरासू की ओर लौट रहे थे। इस बीच रात नौ बजे के आसपास तुनाखाल कस्बे से दो किमी पहले ग्राम बैंदुल के निकट इंडिगो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार संजय सिंह (35) पुत्र पंचम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, जहां से पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई संदीप सिंह ने राजस्व पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन