फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Came as a guest, casted vote and left

Kotdwar News: मेहमान की तरह आए, वोट डाला और चले गए

Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Came as a guest, casted vote and left

विज्ञापन
बैजरो। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रवासी मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। माना जा रहा है कि इस बार इन्हीं प्रवासी वोटरों ने चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय किया है। नैनीडांडा, बीरोंखाल और थलीसैंण जैसे विकासखंडों में ऐसी कोई भी ग्राम सभा नहीं थी जहां दूर-दूर से प्रवासी मतदाता मतदान करने न आए हों। एक दिन के मेहमान की तरह उनका आना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।बीरोंखाल विकासखंड की 95 ग्राम पंचायतों में लगभग 4500 प्रवासी वोटर दिल्ली, देहरादून, नोएडा और अन्य राज्यों से आकर मतदान में शामिल हुए। इन प्रवासी मतदाताओं की मौजूदगी से चुनावी कयास और परिणामों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, प्रवासियों को उनके बूथ तक लाने का खर्च अक्सर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ही उठाते हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में प्रवासी मतदान करने पहुंचे।जिला और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों को मिला सीधा फायदाचुनाव में एक साथ ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए मतदान होता है। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी किसी तरह प्रवासियों को गांव तक खींच लाते हैं जिसका सीधा फायदा जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों को मिलता है क्योंकि प्रवासी केवल ग्राम पंचायत के लिए ही नहीं बल्कि अन्य पदों के लिए भी मतदान करते हैं। ऐसे में इन प्रत्याशियों को बैठे-बिठाए अतिरिक्त मतदाता मिल जाते हैं।कई प्रवासी मतदाता ट्रैवलर, टैक्सी, कार या अपने निजी वाहनों से मतदान केंद्र तक पहुंचे। उन्होंने वोट डाला और वहीं से तुरंत वापस लौट गए। कई मामलों में जिन प्रत्याशियों के बुलावे पर प्रवासी कोसों दूर से आए उन्हें उनके साथ बैठकर एक कप चाय पीने का भी मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed