फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Businessman's son The life by consuming poison

व्यापारी के बेटे ने जहर खाकर दी जान

Sat, 07 May 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 07 May 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन

गोखले मार्ग के एक व्यापारी के बेटे ने शनिवार दोपहर में अपनी दुकान में जहर खाकर जान दे दी। बेटे के आत्मघाती कदम उठाने से जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं आसपास के व्यापारी सकते में हैं। बताया जा रहा है कि वह दो तीन दिन से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोटद्वार के उमेश नगर निवासी पंकज अग्रवाल (44) पुत्र प्रेम प्रकाश अग्रवाल शनिवार को अपनी झंडाचौक स्थित पंसारी की दुकान पर बैठा हुआ था। करीब साढ़े ग्यारह बजे उसने दुकान से कीटनाशक गटक ली, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। दुकान में कार्यरत कर्मियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। तुरंत उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसके आत्मघाती कदम उठाने से सकते में हैं। उन्होंने बताया कि पंकज को कोई परेशानी नहीं थी।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवक की मौत
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम सकड़ा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ग्राम सकड़ा निवासी मुकेश (32) पुत्र रमेश चंद को  परिजनों ने बेहोशी की हालत में यहां राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टराें ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed